+91 8679290884 radioshreedev@gmail.com Mon – Sat : 9 AM – 10 PM
🎙️ Radio Shree Dev 88.4
🎙️ Radio Shri Dev

बच्चों को पढ़ाई के लिए कैसे प्रेरित करें ?

By Radio Shree Dev • 18 May 2026, 12:18 PM

बच्चों को पढ़ाई के लिए प्रेरित करना एक कला है, जिसमें धैर्य और समझ की बहुत ज़रूरत होती है। यहाँ कुछ प्रैक्टिकल तरीके दिए गए हैं जो आपकी मदद कर सकते हैं:

आजकल का समय पुराने समय से काफी बदल चुका है। आज आप देखे तो छोटे-छोटे बच्चों के हाथ में फोन देखने को मिल जाता है। ऐसे में जो मां हैं, वह कभी-कभी बड़ी परेशानियां उठाती हैं। क्योंकि बच्चों के हाथ में जब फोन होता है तब वह पढ़ाई से भागने लगते हैं। 

 हम जानते हैं कि प्रत्येक माता-पिता यह चाहते हैं कि उनके बच्चे पढ़े-लिखे और विद्यालय में सबसे अच्छे अंक लेकर आएं। लेकिन ये एक चुनौती है कि बच्चों को पढ़ाई के लिए कैसे प्रेरित करें। लेकिन आपकी इस चुनौती को आसान बनाने के लिए आज हम कुछ ऐसे टिप्स बताने वाले हैं, जिससे आपके बच्चे पढ़ने के लिए आपसे पहले ही बैठ जाएंगे। तो आइए जानते हैं कुछ आसान तरीके, जो आपके बच्चों के अंक बढ़ाने में मदद कर सकते हैं।


1) पढ़ाई की दिनचर्या


बच्चों को पढ़ाई की दिनचर्या देना बहुत जरूरी है। अगर आप उनकी पढ़ाई के लिए एक सही टाइम टेबल बना देंगे, जिसमें उनकी खेलने का समय, पढ़ने का समय, खाना-पीना का समय शामिल करेंगे, तो बच्चों को एक सही सीमित दिनचर्या मिल जाएगी। उनके शरीर और दिमाग दोनों में संतुलन हो जाएगा। ना ज्यादा फोन देखने की आदत रहेगी और ना ही पढ़ाई के समय किसी भी चीज से उनका ध्यान भटकेगा (जैसे कि टीवी, या मोबाइल फोन)। जब दिनचर्या में काम करने की आदत पड़ जाएगी, तो बालक उसे सामान्य तौर पर स्वीकार कर लेंगे।



2) असल जिंदगी से सीख दें


बच्चों के लिए किताबी ज्ञान जितना जरूरी है, उतना ही जरूरी है जिंदगी का ज्ञान। असल जिंदगी में जिंदगी का ज्ञान होना बहुत जरूरी है। बच्चों को आप घर के कामों से भी बहुत कुछ सिखा सकते हैं। उदाहरण के तौर पर आप अपने बच्चों को गणित के जोड़, घटाना और गुणा को घरेलू कामों, आम बजट और खरीदारी करते समय सिखा सकते हैं। बच्चों को घर के रखरखाव से एक सकारात्मक माहौल मिलेगा। उनकी पढ़ाई और प्रतिदिन की प्रतिक्रिया के बीच संबंध बनाकर उनको सिखाएं ताकि वो तेजी से सीखना शुरू करें।


3) सकारात्मक माहौल 


बच्चों को घर में सकारात्मक माहौल देना भी बहुत जरूरी है। ध्यान रखें कि आपके बच्चे जहां पढ़ने बैठते हैं उस जगह शोर - शराबा बिल्कुल न हो। पढ़ने के लिए आरामदायक जगह हो, उस जगह पर टीबी, मोबाइल और तेज आवाज बिल्कुल न जाएं। 


4) स्वयं उदाहरण बनें 


जब बच्चे पढ़ने बैठे तो आप भी मोबाइल और टीवी छोड़कर अपनी कोई किताब या अखबार जरूर पढ़ें। इस तरीके से बच्चों को आपसे प्रेरणा मिलेगी। आप एक उदाहरण के तौर पर उनको सिखा सकेंगे। 


5) छोटे लक्ष्य निर्धारित करें 


बच्चों को छोटे-छोटे लक्ष्य देना शुरू करें। अगर उनको एक साथ सब कुछ पढ़ने के लिए दे दिए जाएगा तो बच्चा थक जाएगा और कोई भी काम मन लगाकर नहीं करेगा। इसके लिए आप उन्हें छोटे छोटे लक्ष्य दें, जैसे एक दिन में किसी किताब के 2 पन्ने पढ़ लेना, एक दिन में जोड़ के सवाल और अगले दिन घटाने के सवाल करवाना। इस तरीके से जिस भी कक्षा का बच्चा हो उसे उसकी कार्यक्षमता के अनुसार काम देना चाहिए। 


बच्चों की तारीफ करके आप बच्चों का उत्साहवर्धन कर सकते हैं। जिससे बच्चे और अच्छा प्रदर्शन करने के लिए उत्सुक रहेंगे। इस प्रकार आप अपने बच्चों को पढ़ने के लिए प्रेरित कर सकते हैं। उम्मीद करते हैं कि यह जानकारी आपके लिए लाभदायक रही होगी।